Saturday, 14 June 2025

एक प्रश्न :-- पूरे विश्व में भारत को छोड़ कर क्या अन्य भी कोई देश धर्म-निरपेक्ष है?

 एक प्रश्न :-- पूरे विश्व में भारत को छोड़ कर क्या अन्य भी कोई देश धर्म-निरपेक्ष है?

.
(उत्तर) :--- पूरे विश्व में केवल भारत ही एकमात्र "धर्म-निरपेक्ष" (सेकुलर) देश है। भारत में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है -- हिन्दू विरोध| जो हिन्दुओं को जितना अधिक बुरा बताता है वह उतना ही बड़ा धर्मनिरपेक्ष है| जो हिंदुहित की बात करता है वह सांप्रदायिक है| भारत में जब तक हिन्दू बहुमत है तभी तक यह धर्म-निरपेक्षता रहेगी| जिस दिन देश में हिन्दू 50% से कम हो जाएगा, भारत भी एक मुस्लिम देश हो जाएगा और हिंदुओं की वही स्थिति होगी जो पाकिस्तान और बांग्लादेश में है| पाकिस्तान में विभाजन के समय 23% हिन्दू थे जो अब 1% से भी कम हैं| बाकी के कहाँ गए? आसमान खा गया या धरती निगल गई?
.
यूरोप व अमेरिका के सभी देशों में शासक वर्ग सर्वप्रथम चर्च के प्रति वफादार है| रूस में रसियन ऑर्थोडॉक्स चर्च का शासन पर पूरी तरह दखल है| पूर्वी योरोप के देशों ने ईसाई मत अपना लिया है| फिलीपींस ईसाई देश है| चीन के लोग फिर से बौद्ध धर्म को अपनाने लगे हैं पर कुंगफुत्सीवाद यानि कन्फ्यूशियस (कुन फु) का प्रभाव अभी भी जनमानस पर सर्वाधिक है| कोरिया, जापान, विएतनाम, थाइलेंड, कंबोडिया, म्यांमार व श्रीलंका बौद्ध देश हैं|
.
"बौद्ध सम्प्रदाय जबतक भारत में फला-फूला, धार्मिक बना रहा, विदेश गया तो गोमांस खाकर अहिंसा पर लम्बे प्रवचन देने वाला आसुरी सम्प्रदाय बन गया। विश्व के सारे बौद्ध गोमांस भक्षी हैं। सत्य अहिंसा की बात करने वाले तिब्बती वज्रयान बौद्ध मत के प्रमुख स्वयं बछड़े का मांस खाते हैं।"
.
विश्व में लगभग ५७ मुस्लिम देश हैं, पर कोई भी धर्मनिरपेक्ष नहीं है| मध्य एशिया के देशों ने फिर से इस्लाम को स्वीकार कर लिया है| अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश, इन्डोनेशिया, मलयेशिया व ब्रुनेई मुस्लिम देश हैं| वहाँ किसी भी अन्य मत का प्रचार वर्जित है| कोई गैर-मुस्लिम किसी मुस्लिम लड़की से शादी नहीं कर सकता|
ॐ तत्सत् !!
कृपा शंकर
७ जून २०२०
.
पुनश्च: -- मेरी दृढ़ आस्था भगवान श्रीकृष्ण में है। गीता में जो वचन उन्होंने दिया है, उस पर मेरी पूर्ण आस्था है। सारी सृष्टि उन्हीं की ही नहीं, वे स्वयं ही यह सारा विश्व बन गए हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पहिला मंत्र ही मेरे लिए पर्याप्त है। उससे आगे बढ़ना मेरे लिए असंभव है।

No comments:

Post a Comment