Saturday, 29 March 2025

"राजस्थान स्थापना दिवस" की शुभ कामनाएँ .....

 "राजस्थान स्थापना दिवस" की शुभ कामनाएँ .....

आज राजस्थान स्थापना दिवस है| ३० मार्च १९४९ को कई रियासतों को मिलाकर राजस्थान राज्य बनाया गया था| राजस्थान का अधिकांश भाग तो मारवाड़ है, फिर मेवाड़, हाड़ौती, ढुंढाड़, शेखावाटी, भरतपुर व अलवर का क्षेत्र है| पाकिस्तान में चला गया सिंध का अमरकोट भी मारवाड़ का एक महत्वपूर्ण भाग था जो दुर्भाग्य से इस समय पाकिस्तान में है| राज्य का प्रतीक पशु ऊँट और चिंकारा, पक्षी गोडावण, फूल रोहिड़ा, और वृक्ष खेजड़ी है|
आज़ादी के बाद जितने भी युद्ध हुए हैं उनमें सबसे अधिक वीर गति को प्राप्त सैनिक राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के थे| भारत की सेना में सबसे अधिक सैनिक भी शेखावाटी के हैं, और भारत के सबसे अधिक उद्योगपति भी शेखावाटी के हैं| दुर्भाग्य से यह राजस्थान का सबसे अधिक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, जब कि राजस्थान में महिला-साक्षरता यहाँ शत-प्रतिशत है, और सबसे अधिक पढे-लिखे लोग भी यहाँ के हैं| कोई प्रभावशाली राजनेता यहाँ नहीं हुआ है, इसलिए यह पिछड़ा हुआ क्षेत्र है|
हमारी चेतना किसी प्रदेश विशेष में न होकर पूरे भारत में और समष्टि में हो| समष्टि का कल्याण ही हमारा कल्याण है| 30 march 2020

No comments:

Post a Comment