Friday, 28 March 2025

विजय सदा धर्म की ही हो, और अधर्म का नाश हो| भगवान हमें इस योग्य बनाए कि हम धर्म की रक्षा कर सकें| भगवान ने भी वचन दिया है .....

 विजय सदा धर्म की ही हो, और अधर्म का नाश हो| भगवान हमें इस योग्य बनाए कि हम धर्म की रक्षा कर सकें| भगवान ने भी वचन दिया है .....

"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत| अभ्युत्थानमधर्मस्य तदाऽऽत्मानं सृजाम्यहम्||४:७||"
"परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्| धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे||४:८||"
.
जिन्होंने आतताइयों के नाश के लिए हाथ में धनुष धारण कर रखा है, वे भगवान श्रीराम हमें अपना उपकरण बनाकर भारतवर्ष और सनातन धर्म की रक्षा करें .....
"रावनु रथी बिरथ रघुबीरा। देखि बिभीषन भयउ अधीरा।।
अधिक प्रीति मन भा संदेहा। बंदि चरन कह सहित सनेहा।।
नाथ न रथ नहिं तन पद त्राना। केहि बिधि जितब बीर बलवाना।।
सुनहु सखा कह कृपानिधाना। जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना।।
सौरज धीरज तेहि रथ चाका। सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका।।
बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे।।
ईस भजनु सारथी सुजाना। बिरति चर्म संतोष कृपाना।।
दान परसु बुधि सक्ति प्रचंड़ा। बर बिग्यान कठिन कोदंडा।।
अमल अचल मन त्रोन समाना। सम जम नियम सिलीमुख नाना।।
कवच अभेद बिप्र गुर पूजा। एहि सम बिजय उपाय न दूजा।।
सखा धर्ममय अस रथ जाकें। जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें।।"
"महा अजय संसार रिपु जीति सकइ सो बीर।
जाकें अस रथ होइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर।।"
.
जो मनुष्यता की हानि कर रहे हैं, जो गोहत्या का समर्थन कर रहे हैं, जो अपनी विचारधारा और पंथों की श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए हिंसा कर रहे हैं, उन सब का नाश हो| जिस संस्कृति की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप, क्षत्रपति शिवाजी, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंदसिंह, बन्दा बैरागी, भाई मतिदास, संभाजी आदि आदि, और स्वतन्त्रता संग्राम के लाखों बलिदानी भारतियों ने अपनी अप्रतिम आहुति दी, उस सनातन संस्कृति की रक्षा हो| ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२७ मार्च २०२० . पुनश्च: -- विकट परिस्थितियों में ही मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ प्रकट होता है| भगवान ने जो भी कार्य सौंपा है वह हम निष्ठापूर्वक करेंगे| वास्तव में कर्ता तो वे स्वयं ही हैं| किसी की निंदा, आलोचना व शिकायत से कोई लाभ नहीं है| हम अपने धर्म का पालन करेंगे| हमारा धर्म है .... हर परिस्थिति में ईश्वर प्रदत्त विवेक के प्रकाश में पूर्ण मनोयोग से सर्वश्रेष्ठ कार्य का सम्पादन| अब हम कभी निराश नहीं होंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे|

No comments:

Post a Comment