Sunday, 27 April 2025

भारत की कूटनीति ने अमेरिका तक को झुका दिया है ---

Dated 27 April 2021  
मैं सोच रहा था कि अब आध्यात्म के अतिरिक्त अन्य किसी भी विषय पर नहीं लिखूँगा, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में एक ऐसी महत्वपूर्ण घटना घटी है कि उसे लिखे बिना नहीं रह सकता। वह घटना है भारत की सफल विदेश नीति की जिसने अपनी कूटनीति द्वारा अमेरिका को झुका दिया है। इसके लिए तीन व्यक्ति धन्यवाद के पात्र हैं -- भारत के विदेशमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, और प्रधानमंत्री। सं १९४७ ई.के बाद से पहली बार भारत इस समय जितना सशक्त है, उतना पहले कभी भी नहीं था। यह भारत की कूटनीतिक विजय है।

.
सैनिक दृष्टि से भी भारत अब जितना सशक्त है, जितना दृढ़ मनोबल और आत्म-विश्वास भारत में है, उतना पहले कभी भी नहीं था। उदाहरण है, लद्दाख में चीन को बिना युद्ध किए पीछे लौटने को बाध्य करना। धारा ३७० और ३५ए की समाप्ति, भारत के दृढ़ मनोबल को दिखाती है। सन २०१४ तक भारत, चीन से डरता था। अब स्थिति पलट गई है, अब चीन भारत से डरता है। अब चीन और पाकिस्तान ने अपना पूरा ज़ोर लगा रखा है कि कैसे भी भारत के वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व को बदला जाये ताकि वे ही पुराने कमीशनखोर और डकैत लोग सत्ता में आ जाएँ। भारत में पहले कभी उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई क्योंकि भारत का अधिकांश धन तो चोरी और डकैती द्वारा विदेशी बैंकों में चला जाता था जिस से दूसरे देशों की प्रगति होती थी, भारत की नहीं। अब भारत का पैसा बाहर जाना बंद हुआ है तब से भारत की प्रगति शुरू हुई है।
.
पिछले दिनों अमेरिका का वाइडेन प्रशासन अपने पुराने भारत विरोध पर खुल कर उतर आया था, प्रत्युत्तर में भारत ने अपना बहुमुखी कूटनीतिक प्रहार किया|
.
(१) सबसे पहले हमारे विदेश मंत्री ने बयान दिया कि भारत अपनी रणनीति को बदल सकता है। हो सकता है चीन के विरुद्ध युद्ध में भारत, अमेरिका का साथ न दे। यह सबसे बड़ा कूटनीतिक प्रहार था, जिस से अमेरिका तिलमिला गया।
(२) फिर भारत ने कह दिया कि भारत अपनी स्वदेशी कोवैक्सिन ही बनायेगा जिसका सारा कच्चा माल भारत में पर्याप्त है। इसकी कीमत भी बढ़ा दी, जो एक कूटनीति थी। इसका पूरी दुनिया में मनोवैज्ञानिक असर पड़ा। जो अप्रत्याशित घटनाक्रम हुआ, उस से यूरोपीय संघ एकदम से भारत के पक्ष में आ गया। दुनिया के गरीब देशों को भी भारत से ही आशा थी उनकी आवश्यकताओं को भारत का दवा उद्योग ही पूरा कर सकता है।
(३) चीन ने भी भारत को धमकियाँ देना शुरू कर दिया कि भारत, अमेरिका के पक्ष में न जाये, क्योंकि अमेरिका ने सदा भारत को धोखा दिया है। भारत का जनमानस भी अमेरिका विरोधी होने लगा। भारत के सुरक्षा सलाहकार ने अपने समकक्ष अमेरिकी अधिकारियों के कान भरने आरंभ कर दिये कि भारत का जनमानस अब अमेरिका के विरोध में जा रहा है अतः भारत से सहयोग की अपेक्षा न रखें।
(४) भारत ने अमेरिका को दी जाने वाली फार्मास्युटिकल सप्लाई को बंद करने की धमकी दे दी, जिस से अमेरिका के फार्मास्यूटिकल उद्योग पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता, और वहाँ बनने वाली फाइजर वेक्सीन का उत्पादन रुक जाता।
(५) अमेरिका में भारतीय लॉबी खुल कर वाइडेन प्रशासन के विरोध में उतर आई। परिणाम आप सब के सामने है। वाइडेन प्रशासन को भारत के पक्ष में झुकना ही पड़ा।
यह भारत के प्रधानमंत्री की कूटनीतिक विजय और शक्ति है।

२७ अप्रेल २०२१

No comments:

Post a Comment