Monday, 17 March 2025

कुछ भी हो, हर परिस्थिति में भारत ही विजयी होगा ---

 कुछ भी हो, हर परिस्थिति में भारत ही विजयी होगा ---

.
इंग्लैंड और अमेरिका को भारत पर कारवाई (आक्रमण) करने के लिए उकसाना, व भारत के विरुद्ध शत्रुदेश चीन के लिए झूठा महिमा-गान एक देशद्रोह का कृत्य है। इंग्लैंड और अमेरिका का इतिहास देखिए, ये देश कुछ भी अनर्थ कर सकते हैं। यूक्रेन को मोहरा बनाकर रूस को नष्ट करने के लिए युद्ध शुरू करने के पीछे भी विश्व में नशीले पदार्थ बेचने वालों, और हथियार बेचने वालों का अमेरिकी गिरोह है। भारत में भी उनका खूनी खेल चल रहा है। पाकिस्तान को मोहरा बनाकर ये देश भारत के विरुद्ध भी युद्ध छेड़ सकते हैं।
.
भारत का प्रभाव कम करने के लिए किये जा रहे चीनी प्रयास, और पर्दे के पीछे भारत के विरुद्ध चल रही अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय कूटनीति ताड़ने योग्य है।
भारत के समर्पित और सफल नेतृत्व के कारण विरोधियों का दांव नहीं पड़ रहा है। भारत में उनके जासूसी कांड, और जी-२० समिट के समय भारत पर आतंकी हमला करवाने के षड़यंत्र खुल कर सामने आ गए हैं।
.
भारत-विभाजन, नेहरू को सत्ता-हस्तांतरण, पाकिस्तान द्वारा भारत के विरुद्ध छेड़े गए सारे युद्ध, और भारत में की गई सारी लूट-खसोट व आतंकी हमलों के पीछे ब्रिटिश-अमेरिकी छल-नीति ही थी।
कुछ भी हो, हर परिस्थिति में भारत ही विजयी होगा। भारत की रक्षा धर्म ने की है, और धर्म ही भारत की रक्षा करेगा। किसी भी परिस्थिति में हम अपना स्वधर्म न छोड़ें। गीता में भगवान का वचन है --
"नेहाभिक्रमनाशोऽस्ति प्रत्यवायो न विद्यते।
स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात्।।2.40।।"
.
१७ मार्च २०२३

No comments:

Post a Comment