Wednesday, 12 September 2018

गुरु पादुका रहस्य .....

गुरु पादुका रहस्य .....
.
"अनंत संसार समुद्र तार नौकायिताभ्यां गुरुभक्तिदाभ्यां| वैराग्य साम्राज्यद पूजनाभ्यां नमो नमः श्री गुरु पादुकाभ्यां||"
इस अनंत संसार में श्रीगुरुचरणपादुका से अधिक पूजनीय अन्य कुछ भी नहीं है| श्रीगुरुचरणों में मिला हुआ आश्रय ही मेरी एकमात्र स्थायी निधि है| प्रातःकाल उठते ही सर्वप्रथम ध्यान श्रीगुरुचरणों का ही होता है, रात्रि को सोने से पूर्व, और स्वप्न में भी श्रीगुरुचरण ही दिखाई देते हैं| वे ही मेरी गति हैं, अन्य कुछ भी नहीं है| वे ही भगवान परमशिव हैं| मेरी सारी कमियाँ-खूबियाँ, दोष-गुण, बुराई-भलाई, सारा अस्तित्व, सब कुछ श्रीगुरुचरणों में अर्पित है|
.
मेरी कुछ अनुभवजन्य निजी मान्यताएँ हैं जिन पर मैं दृढ़ हूँ| उन पर किये जाने वाले किसी भी विवाद से मैं प्रभावित नहीं होता| ध्यान के समय सहस्त्रार में दिखाई देने वाले कूटस्थ ज्योतिर्मय ब्रह्म और कूटस्थ अक्षर ही श्रीगुरुचरण हैं| उनमें स्थिति ही गुरु चरणों में आश्रय है| उन्हीं का अनंत विस्तार ही परमशिव है| गुरु चरणों के ध्यान से ही अजपा-जप और सूक्ष्म प्राणायाम स्वतः ही होते रहते हैं| बाह्य कुम्भक के समय होने वाला ध्यान उनकी पूजा है| इससे अधिक मैं कुछ भी नहीं जानता|
.
आरम्भ में मैं गुरु के बीज मन्त्र "ऐं" के साथ ध्यान करता था जिसका बोध गुरुकृपा हे ही हुआ, फिर छिन्नमस्ता के मन्त्र के साथ करता था| जब से गुरु चरणों में आश्रय लिया है तब से जो कुछ भी करते हैं, वे श्रीगुरु महाराज ही करते हैं| मैं कुछ नहीं करता| मेरे अंतरतम के अज्ञान को वे ही भस्म कर रहे हैं| उनके श्रीचरणों में लिपटी रहने वाली ये पादुकाएँ ही साक्षात् उनका विग्रह हैं| मैं पूर्ण श्रद्धा-भक्ति सहित उनको प्रणाम करता हूँ| 
जिनके स्मरण मात्र से हृदय परमप्रेममय हो जाए, उन गुरु महाराज की चरण-पादुका को नमन करता हूँ --
(श्री गुरु पादुका पंचकम्)
ॐ नमो गुरुभ्यो गुरुपादुकाभ्यो। नमः परेभ्यः परपादुकाभ्यः॥
आचार्य सिद्धेश्वर पादुकाभ्यो। नमोस्तु लक्ष्मीपति पादुकाभ्यः॥१॥
कामादि सर्प व्रजगारुड़ाभ्यां। विवेक वैराग्य निधि प्रदाभ्यां॥
बोध प्रदाभ्यां द्रुत मोक्षदाभ्यां। नमो नमः श्री गुरु पादुकाभ्यां॥२॥
अनंत संसार समुद्रतार, नौकायिताभ्यां स्थिर भक्तिदाभ्यां।
जाक्याब्धि संशोषण बाड़याभ्यां, नमो नमः श्री गुरु पादुकाभ्यां॥३॥
ऐंकार ह्रींकार रहस्ययुक्त, श्रींकार गुढ़ार्थ महाविभुत्या।
ऊँकार मर्मं प्रतिपादिनीभ्यां, नमो नमः श्री गुरु पादुकाभ्यां॥४॥
होत्राग्नि हौत्राग्नि हविष्य होतृ, होमादि सर्वकृति भासमानम्।
यद ब्रह्म तद वो धवितारिणीभ्यां, नमो नमः श्री गुरु पादुकाभ्यां॥५॥ .
ॐ तत्सत् !
कृपा शंकर
१२ सितम्बर २०१८

No comments:

Post a Comment