Friday, 6 April 2018

हे दैवीय शक्तियो, हमारी सहायता करो .....

हे दैवीय शक्तियो, हमारी सहायता करो .....

हमारे राष्ट्र के भीतर व बाहर के सभी शत्रुओं का नाश करो| हमारा राष्ट्र आध्यात्म के शिखर पर आरुढ़ हो अपने परम वैभव को प्राप्त करे| यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि जो राष्ट्र, विश्व को मुक्ति का मार्ग दिखाता था वह आज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है| हमें आवश्यकता है दैवीय शक्तियों के अवतरण की जो इस देश में व्याप्त असत्य और अन्धकार की राक्षसी व पैशाचिक शक्तियों को मिटा कर धर्म की पुनर्स्थापना कर सके| हे दैवीय शक्तियो, हमारे अस्तित्व को बचाने में हमारी सहायता करो| यह कार्य मनुष्य की क्षमता से परे है| दैवीय शक्तियाँ ही यह कार्य संपन्न करवा सकती हैं| हम उन दैवीय शक्तियों का आवाहन करते हैं|

धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए हमें दैवीय शक्तियों की सहायता चाहिए। इसके लिए हमें स्वयं को हर दृष्टि से शक्तिशाली बनना होगा, और ईश्वर के उस रूप की उपासना भी करनी होगी, जो हमें चाहिए। बड़ी बड़ी बातों से काम नहीं चलेगा। हम सब नित्य दिन में कुछ घंटे भगवान का ध्यान/जप आदि करें। उद्देश्य एक ही हो कि एक प्रचंड दुर्धर्ष आध्यात्मिक शक्ति हमारे माध्यम से अवतरित हो जो सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा करे। अपने निजी जीवन में भी हमें अपने धर्म का सत्यनिष्ठा से पालन करना होगा। भगवान हमारी रक्षा करेंगे।


ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !
कृपा शंकर
५ अप्रेल २०१७

No comments:

Post a Comment